Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

: लोहाघाट:अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 13, 2024
  • अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज
8 मार्च को लोहाघाट के रिचार्ज हब होटल के पास अज्ञात वाहन चालक के द्वारा राईकोट महर निवासी कृष्ण राम को कुचल दिया गया था जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी बुधवार को मृतक के भाई जोगाराम पुत्र रामीराम राईकोट महर के द्वारा लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया बीती 8 मार्च को रात्रि 8:15 पर उनके भाई कृष्णा राम लोहाघाट बाजार से कार्य कर अपने घर को जा रहे थे तभी रिचार्ज हब होटल के पास अज्ञात वाहन के द्वारा उनको कुचल दिया गया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी और वाहन चालक फरार हो गया था उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग करी है वही लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 ,304 (A) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जाच एसआई अंजू यादव के द्वारा करी जा रही है

जरूरी खबरें