Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :लोहाघाट छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांच

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

खेल सुविधाओं की गुणवत्ता पर सख्त प्रशासन, जांच समिति गठित

लोहाघाट छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांचसोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व सैनिक मयंक ओली द्वारा लोहाघाट स्थित छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न होने का आरोप लगाए जाने पर जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार के आदेशानुसार जांच समिति का गठन किया गया है।गठित समिति में उपजिलाधिकारी लोहाघाट, अधिशासी अभियन्ता (नि०ख०), लोक निर्माण विभाग लोहाघाट, कोषाधिकारी चम्पावत एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।समिति को निर्देशित किया गया है कि स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य एवं सिंथेटिक ट्रैक की गुणवत्ता की मानकानुसार विस्तृत जांच आख्या 03 दिवस के भीतर तैयार कर अपर जिलाधिकारी चम्पावत को स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध कराए।जिला क्रीड़ाधिकारी चम्पावत को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित शिकायतकर्ता को अवगत कराते हुए समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपस्थित कराया जाए। साथ ही परियोजना प्रबन्धक, अस्थाई निर्माण इकाई (खेल), उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, कमला नगर देहरादून को भी निर्देशित किया गया है कि जांच समिति के निरीक्षण के समय आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “खेल सुविधाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। यदि जांच में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो सम्बन्धित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

जरूरी खबरें