Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:लोह शिल्पियों ने ग्रोथ सेंटर की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात समस्या के समाधान की लगाई गुहार 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
लोह शिल्पियों ने ग्रोथ सेंटर की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात समस्या के समाधान की लगाई गुहार लोहाघाट की प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन एवं क्षेत्र के समस्त लोह शिल्पियों ने ग्रोथ सेंटर लोहाघाट के ऊपर निर्माण कार्य न करने की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ग्रोथ सेंटर की छत में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य न करने की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन दिया महिला लोह शिल्पियों ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी समस्या बताते हुए कहा प्रशासन के द्वारा ग्रोथ सेंटर के ऊपर जबरन निर्माण कार्य करने की प्रक्रिया की जा रही है उन्होंने कहा अगर निर्माण कार्य होता है तो उन्हें अपने कच्चे माल को सुखाने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिसका असर उनके कार्य में पड़ेगा उन्होंने मुख्यमंत्री से निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाई है लोह शिल्पियों ने बताया मुख्यमंत्री जी के द्वारा उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है उन्हें विश्वास है मुख्यमंत्री जी लोह शिल्पियों की समस्या का समाधान जरूर करेंगे मालूम हो लंबे समय से ग्रोथ सेंटर में निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन व लोह शिल्पियों के बीच खींचातानी चल रही है इस दौरान नारायणी देवी, कमला देवी , रेनू देवी सहित कई महिला लोह शिल्पी मौजूद रही

जरूरी खबरें