रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है लिंगड़ा।
ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है लिंगड़ा।
कड़ी मेहनत व खून पीने वाली जोको का सामना कर जंगल से बाजार पहुंचा रहे हैं किसान लिगड़े को।
चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र के ठंडे इलाकों में पाए जाने वाला लिगड़ा आजकल ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण जंगलों से लिगड़े को तोड़कर बाजारों में बेचकर अच्छा रोजगार कर रहे हैं। लोगों के द्वारा भी लिगड़े की सब्जी को हाथों हाथ खरीद कर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। भिंगराड़ा क्षेत्र के ग्रामीण प्रकाश चंद्र आजकल लिगड़ा बेचकर अच्छा रोजगार कर रहे हैं। प्रकाश चंद्र ने बताया वह तथा अन्य ग्रामीण आजकल जंगल जाकर लिगड़े को तोड़कर लाते हैं ।उन्होंने कहा इस दौरान कई कठिनाइयो तथा खून पीने वाली जोको का भी सामना करना पड़ता है। प्रकाश चंद्र ने बताया लोहाघाट बाजार में लोगों के द्वारा लिगड़े की सब्जी को खरीदा जा रहा है जिससे आजकल उन्हें तथा अन्य लोगों को अच्छा रोजगार मिला हुआ है ।उन्होंने बताया कभी मायूसी भी हाथ लगती है। प्रकाश चंद्र ने बताया लिगड़े की सब्जी शुगर व पेट के रोग में रामबाण का कार्य करती है। फिलहाल ग्रामीणों को उनकी मेहनत का फल मिलता नजर आ रहा है।