Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट :ज्ञान से न्याय और सुरक्षा : लोहाघाट व चंपावत में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 8, 2025

ज्ञान से न्याय और सुरक्षा : लोहाघाट व चंपावत में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविरजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से “गुरु शक्ति, न्याय शक्ति – ज्ञान से न्याय और सुरक्षा दोनों अधिकार हमारे हैं” विषय पर सोमवार को जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट एवं मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत में संपन्न हुआ।शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन भवदीप रावते ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा के साथ-साथ कानूनी जागरूकता भी आवश्यक है, जिससे नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा तथा डॉ. प्रकाश लखेड़ा को कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान पीएलवी बृजेश जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, कमल राम, आशा गहतोड़ी, गोपाल पांडे आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

जरूरी खबरें