Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त्- व्यस्त डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्कता बरतने की अपील

टनकपुर:बाटनागाड़ में मलबे के निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू

चंपावत जिले में 138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति

लोहाघाट:बदहाल हालत में शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन पैदल चलना हुआ दूभर।

लोहाघाट:जन्माष्टमी के मेले पर भारी भीड़ अव्यवस्थाओं व बारिश के बीच हुआ मेला। मेला ग्राउंड की खली कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बदहाल हालत में शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन पैदल चलना हुआ दूभर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 6, 2026

बदहाल हालत में शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन पैदल चलना हुआ दूभर।

लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी से भर दिए गड्ढे अब बरसात में जनता के लिए बने मुसीबत।

सड़क में डामरीकरण कार्य न होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल क्षेत्र की शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर बनी सड़क बरसों से बदहाल हालत में बनी हुई। क्षेत्रवासी लंबे समय से शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग में डामरीकरण सुधारीकरण की मांग कर रहे है शासन प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गिया। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा गड्ढे भरने के नाम पर मिट्टी भर दी गई जो अब जनता व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई। सड़क में हुई बेहताशा कीचड़ में बुरी तरह वहां फंस रहे और वाहनों के फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी हुई। आम लोगों का पैदल चलना तक कीचड़ की वजह से मुश्किल हो रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान चामी प्रकाश महर ने बताया कई बार लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क में डामरीकरण की मांग की गई पर किसी के द्वारा कोई सुध नहीं ली गई विभाग के द्वारा गड्ढे भरने के नाम पर मिट्टी भरकर लीपा पोती कर दी जाती है। उन्होंने बताया बरसाती सीजन में अब कीचड़ ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा एक और सरकार शहीदों के सम्मान की बात करती है शहीद स्मारक के लिए शहीदों के घर से मिट्टी लेकर शहीद स्मारक निर्माण में ले जाए जाती है। पर शहीद के नाम से बनी सड़क का कोई संज्ञान नहीं लिया जाता उन्होंने कहा यह शहीद और शहीद परिवार का अपमान है। सिर्फ शहीद के नाम से बोर्ड लगाने से कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा प्रशासन ने जन समस्या को देखते हुए सड़क में सुधारी करण कार्य करना चाहिए। ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा इस सड़क से कई ग्राम सभा है जुड़ी है। पूर्व प्रधान प्रकाश महर व क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से सड़क में सुधारीकरण का कार्य करने की मांग की है। उन्होंने कहा जनता की आवाज सुनने को कोई तैयार नहीं है। गड्ढों में मिट्टी भरकर कार्य चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सड़क में सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी 2027 चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कहा किसी भी जन प्रतिनिधि व अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में शासन प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें