Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मानेश्वर महादेव में 25 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ संपन्न।हर हर महादेव के नारों से गूंजा देव स्थल

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 30, 2025

हर हर महादेव के नारों से गूंजा देव स्थलचंपावत जिले के मानस खंड यात्रा के पौराणिक प्रथम पड़ाव मानेश्वर महादेव के मठाधीश स्वामी धर्मराजा नंद पुरी जी की पहल एवं दिशा निर्देश में आज बुधवार को चंपावत जनपद के विभिन्न स्थानों से आए 25 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक एवं कुमाऊनी विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर के हजारों लोग साक्षी बने । भंडारे के साथ हर हर महादेव का जय घोष किया गया। आचार्य पंडित बसंत उप्रेती के साथ पांच अन्य आचार्य ने समस्त संस्कार मंत्र व हवन पूजन के साथ संपन्न कराए ।इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा मंगल गीत एवं भजन कीर्तन गाकर आयोजन का महत्व एवं आनंद दोगुना कर दिया। इस अवसर पर महिला बाल विकास बाल कल्याण टीम के द्वारा भी अपनी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी ।इस पुण्य कार्य में मंदिर के बारह गांव की जनता के साथ लोहाघाट एवं चंपावत नगर से भी लोगों ने सहयोग किया। समस्त लोगों के द्वारा इस सराहनीय पहल के लिए मठाधीश स्वामी धर्म राजानंद पुरी जी महाराज को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर खीम सिंह मोनी, हयाद सिंह ,फतेह सिंह, हेम सिंह बोरा, दीपक पांडे, बसंत रस्यारा,नवीन बोरा ,हरि सिंह आदि के द्वारा अपना अमूल्य सहयोग दिया गया।

जरूरी खबरें