Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हिमालयी राज्यों पर पर्यटन का बुनियादी ढांचे, कला-संस्कृति एवं पर्यावरण का प्रभाव l

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 6, 2025

हिमालयी राज्यों पर पर्यटन का बुनियादी ढांचे, कला-संस्कृति एवं पर्यावरण का प्रभाव l

कला-संस्कृति, प्रकृति और होम-स्टे पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की रीढ़ - प्रो. बिष्ट

राष्ट्रीय सेमीनार के स्मारिका विमोचन में 120 शोध पत्र प्रकाशित lस्वामी विवेकानन्द गवर्नमेंट पीजी कॉलेज लोहाघाट में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन सत्र हुआ l जिसमें भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित सेमिनार में मुख्य अथिति प्रोफ़ेसर बी. एस. बिष्ट, सेवानिवृत्त, समाजशास्त्र विभाग, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बनबसा, विशिष्ट अथिति डॉ. संदेशा रायपा गर्व्याल जवाहरलाल नेहरू, नई दिल्ली, विशिष्ट अथिति श्री सतीश पाण्डे समाजसेवक उपस्थित रहे lसंचलन डॉ. ममता बिष्ट एवं डॉ स्वाति जोशी ने संयुक्त रूप से किया, सेमिनार संयोजक डॉ. दिनेश व्यास, सेमीनार समिति सदस्य- डॉ. रेखा जोशी, डॉ. किशोर जोशी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ स्वाति काण्डपाल एवं डॉ. सरस्वती भट्ट रहे lसर्वप्रथम अथितियों का स्वागत महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया l डॉ. दिनेश व्यास ने राष्ट्रीय सेमिनार के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के सात पर्वतीय राज्यों को पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की अत्यंत आवश्यकता है lमुख्य अथिति प्रोफ़ेसर बी. एस. बिष्ट ने कहा कि विश्वस्तर पर पर्यटन आज के समय में सबसे बढ़ता हुआ उद्योग है जिसमें विश्वस्तर के जीडीपी का 10.9 मिलियन नौकरी सृजित करने की क्षमता रखा है l भारत वर्ष 2024-25 में लगभग 15.7 लाख करोड़ रुपये पर्यटन से आय प्राप्त हुई है l पर्यटन में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया जा रहा है जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, कला-संस्कृति, पर्वतारोहण आदि में विशेष योगदान दे रहे है अन्ततः पर्यटन मानव के अंतर मन पर विशेष प्रभाव डालता है lडॉ. संगीता गुप्ता, प्राचार्य ने कहा कि सतत् पर्यटन के लिए हिमालयीय राज्यों को विशेष नीति बनाने की अत्यन्त आवश्यकता जिससे यहाँ पर पर्यटकों को लम्बे समय तक आकर्षित किया जा सके और हिमालयी राज्यों के कला, संस्कृति एवं होम स्टे को बढ़ावा मिल सके l सतीश पाण्डे, समाजसेवक द्वारा कहा गया कि कुमाऊँ मण्डल की अपेक्षा गढ़वाल मंडल में पर्यटन अधिक बेहतर और विकसित है उत्तराखण्ड सरकार को कुमाऊँ के क्षेत्र में पर्यटन का संवर्धन और संरक्षण करने की अत्यंत आवश्यकता है l उत्तराखण्ड में स्वच्छता अभियान से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा इस लिए आम नागरिकों को जागरूक करने की अत्यन्त आवश्यकता है lप्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह, प्राचार्य ने कहा की 21वीं सदी का तीसरी सदी उत्तराखण्ड का है इसलिए उत्तराखण्ड की उच्चशिक्षा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राध्यापकों और छात्रों को पर्यटन के क्षेत्र में पाठयक्रम को व्यावहारिक बनाना होगा l

डॉ. संदेशा रायपा गर्व्याल ने कहा कि हिमालयन राज्यों के जीवन के बीच संतुलन बनाये रखने में कला, संस्कृति और सामाजिक विविधता को आर्थिक एवं प्रकृति ने जोड़ा है इसलिए पर्यावरण संतुलन, आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचा की संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता है l

उद्घाटन सत्र के अंत में डॉ. किशोर जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया l उत्तराखण्ड जिले से आये विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण जिसमें डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ. अनिल सोनी, डॉ. परितोष उप्रेती, डॉ. वी एम पाण्डे, डॉ. जीवन कुमार सारस्वत, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नरेंद्र धारियाल, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. हरिराम, कुमारी नीतू, स्थानीय पुलिस अधिकारी लोहाघाट थानाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, श्री जितेंद्र राय, महाविद्यालय में उपस्थित डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. बृजेश कुमार ओली, डॉ रवि सनवाल, डॉ. एस पी सिंह, डॉ. भूपसिंह धामी, डॉ. उपेन्द्र चौहान, डॉ. सोनाली कार्तिकेय, डॉ. पंकज टम्टा, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रुचिर जोशी, अनिता टम्टा, डॉ. सरोज यादव, डॉ. उमा काण्डपाल, डॉ. बन्दना चंद, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ. मीना, डॉ अनिता खर्कवाल, डॉ. सुमन पाण्डे, डॉ. दीपक जोशी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. शांति, डॉ. भगत राम, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नम्रता महर, श्रीमती गीतम, भावना खर्कवाल आदि उपस्थित रहे l

जरूरी खबरें