Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गैस एजेंसी में उमड़ी भारी भीड़ दो गाड़ी रसोई गैस आने से जनता को राहत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

गैस एजेंसी में उमड़ी भारी भीड़ दो गाड़ी रसोई गैस आने से जनता को राहत।

बिना बुकिंग के भी दिए जा रहे हैं रसोई गैस के सिलेंडर।

25 दिन पूर्ण हुए बिना उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं कराई जाएगी उपलब्ध।कई लोग लौट बेरंग।

लोहाघाट।मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पूरे देश में रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वही चंपावत जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है। जिले की सभी गैस एजेंसी में सुबह से ही रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर किसी के दिमाग में बस यही एक सोच है कि उसे किसी तरह रसोई गैस का सिलेंडर मिल जाए। लोग काम धाम छोड़ रसोई गैस एजेंसी में पहुंच रहे हैं। वही लोहाघाट की इंडेन गैस एजेंसी में आज शनिवार सुबह से ही भारी भीड़ रही ।लोग रसोई गैस पाने के लिए जूझते नजर आए। लोहाघाट गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया आज दो गाड़ियों में 432 घरेलू सिलेंडर तथा 10 किलो के 24 रसोई गैस के सिलेंडर भरकर आए। उन्होंने बताया जिसमें से एक गाड़ी गैस बाराकोट क्षेत्र को भेज दी गई है। तथा एक गाड़ी रसोई गैस का वितरण लोहाघाट में किया गया है। उन्होंने कहा आज दो गाड़ी गैस आने से लोगों को राहत मिली है । उन्होंने बताया पहले ऑनलाइन बुकिंग वालों को गैस दी जा रही है उसके बाद बिना बुकिंग वालों को भी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा 25 दिन पूर्ण होने के बाद ही रसोई गैस लेने एजेंसी में आए। बिना 25 दिन पूर्ण हुए रसोई गैस उपभोक्ताओ को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कई लोग रसोई गैस को लेकर गैस एजेंसी कर्मचारियों से लड़ाई झगड़े पर उतारू हो रहे हैं।

फिलहाल रसोई गैस को लेकर मारामारी मची हुई है। तो वहीं प्रशासन कालाबाजारी पर सख्त नजरे बनाए हुए हैं। कई लोग गैस न मिलने से काफी नाराज नजर आए। लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैस वितरण टाइम में पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

जरूरी खबरें