Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग डामरीकरण हेतु 161.40 लाख स्वीकृत

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

: लोहाघाट:भारी बारिश से चोमैल में आवासीय भवन हुआ क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचा परिवार

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 9, 2023
चोमैल में आवासीय भवन हुआ क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचा परिवार नहीं पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारी परिवार की सुध लेने चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल में एक जानलेवा हादसा होने से बाल-बाल बच गया भारी बारिश के चलते शनिवार देर रात लगभग 12:00 बजे के आसपास ग्रामीण हयादराम के आवासीय भवन की एक तरफ की दीवार धराशाई हो गई उस समय हयादराम अपने आवासीय भवन में अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ सो रहा था दीवार गिरने की आवाज सुनकर हयात राम ने अपने परिवार के साथ किसी तरह भागकर जान बचाई और अपने पड़ोसी के घर में शरण ली रविवार को चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने जानकारी देते हुए बताया कि हयादराम के परिवार को चोमैल के पंचायत घर में रखा गया है उनके व अन्य ग्रामीणों के द्वारा हयाद राम के परिवार की खाने पीने की व्यवस्था करी जा रही है उन्होंने कहा कि हयादराम की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है वहीं इस घटना के बाद राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही सामने नजर आई सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक मौका मुआयना तक करने तक नहीं आया ना ही हयाद राम के परिवार की सुध ली गई है जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है महर ने बताया इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास से बन रहे संजय राम के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है वही भवन स्वामी हयादराम ने प्रशासन से उन्हें जल्द से जल्द मकान देने की गुहार लगाई है भवन छतिग्रस्त होने से हयादराम के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है उन्हें अपने मवेशियों को भी दूसरों की गौशाला में बांधना पढ़ रहा है तथा खुद परिवार सहित पंचायत घर में शरण ली हुई है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें