Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सोशल मीडिया में डाली गई आधी अधूरी वीडियो उनकी छवि खराब करने का प्रयास: विधायक अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

सोशल मीडिया में डाली गई आधी अधूरी वीडियो उनकी छवि खराब करने का प्रयास: विधायक अधिकारीलोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा पिछले दिन अग्निवीर जवान के अंतिम संस्कार के दौरान व्यवस्थाओं की कमी को देखते हुए, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने स्थानीय प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया था। दुर्भाग्य से उस समय कुछ गलतफहमियों के कारण पुलिस के अधिकारी से संवाद में कटुता आ गई थी। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक मामले को सुलझा लिया गया था। लोहाघाट विधायक अधिकारी ने कहा लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा आधी अधूरी वीडियो जारी कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। वीडियो को पूरी शुरुआत से प्रसारित नहीं किया गया।जिसमें स्पष्ट है कि मैंने केवल जनता की समस्या उठाई थी और पुलिस से व्यवहार सुधारने की बात कही थी। विधायक अधिकारी ने कहा में स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरा उद्देश्य केवल जनता के सम्मान और सुव्यवस्था को बनाए रखना था। मैंने किसी का अपमान न किया है न करने दूँगा। जनसेवा और सत्य के साथ हमेशा खड़ा रहूँगा। उन्होंने इसे विरोधियों की चाल बताया है। मालूम हो सोशल मीडिया में लोहाघाट विधायक व एक पुलिस अधिकारी के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जरूरी खबरें