Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: देवदार के पेड़ों को क्षति पहुँचाने के मामले में H2 (POR) जारी, जांच जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

वन संपदा को क्षति पहुँचाने के मामले में H2 (POR) जारी, जांच जारी

देवदार हमारी धरोहर, संरक्षण में जनसहयोग आवश्यक — जिलाधिकारीउप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO फॉरेस्ट) सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोहाघाट के भेड़खान क्षेत्र में गर्डल किए गए देवदार के पेड़ों का नियमानुसार ट्रीटमेंट कर दिया गया है। प्रकरण में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध H2 (POR) जारी किया गया है तथा मामले की विवेचना प्रचलित है।इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वन संपदा को क्षति पहुँचाने जैसे अवैध एवं पर्यावरण-विरोधी कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि देवदार जैसे बहुमूल्य वृक्ष जिले की प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा वन संपदा को नुकसान पहुँचाने जैसी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी तत्काल सूचना प्रशासन अथवा वन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि चम्पावत की देवदार धरोहर के संरक्षण में प्रशासन के साथ-साथ जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

जरूरी खबरें