Saturday 23rd of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दिया कृमि मुक्ति का संदेश।

चंपावत:देवीधुरा के कानिकोट मे घर में घुसा सांपो का जोड़ा वन विभाग ने किया रेस्क्यू

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत लोहाघाट से किया गया था रैफर। जहर खाने का अंदेशा

ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में बदलाव।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न-मेधावी छात्र हुए सम्मानित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न-मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

गुरुकुलम एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न-मेधावी छात्र हुए सम्मानित

गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में वार्षिकोत्सव का भव्य, आकर्षक एवं रंगारंग आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक उल्लास, विद्यार्थियों की प्रतिभा और अभिभावकों के उत्साह से सराबोर नजर आया। रंग-बिरंगी सजावट, मनमोहक मंच सज्जा एवं विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक हरीश चंद्र पांडेय तथा प्रबंधक राजेश पांडेय के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नरेश करायत रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक संचालन आदित्य पुनेठा एवं ऋषिका चतुर्वेदी द्वारा किया गया। दोनों संचालकों ने अपने उत्कृष्ट मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम को रोचक, व्यवस्थित एवं ऊर्जावान बनाए रखा।

वही मुख्य अतिथि घनश्याम भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों का सांस्कृतिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने गुरुकुलम एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने की सराहना की।विशिष्ट अतिथि नरेश करायत ने अपने संबोधन में कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज एवं देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बच्चों को जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट शिक्षक शशांक पांडेय द्वारा प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया। रिपोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं के शानदार परिणाम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता, खेलकूद गतिविधियों में उपलब्धियां तथा विद्यालय की अन्य रचनात्मक गतिविधियों का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट के माध्यम से विद्यालय की प्रगति एवं विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता पुनेठा ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों से लेकर बड़े विद्यार्थियों के शानदार समूह नृत्य एवं नाट्य मंचन तक हर प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्यों, कुमाऊँनी,साउथ इंडियन आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं मंच पर प्रस्तुति देने की कला को देखकर अभिभावक भी गर्व से भर उठे। कई प्रस्तुतियों में समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी बोहरा, मिस्टी जुकरिया, वंशिका भंडारी, अर्पिता जोशी, लक्ष्मी कुंवर एवं रक्षित गहतोड़ी को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जीवन जोशी, अंकित देव, रियाज़ अहमद, प्रदीप कुमार, अमित तिवारी, महेंद्र जोशी, चंद्र भानु, मनमोहन गहतोड़ी, सविता रावत, विमला चतुर्वेदी, रेखा बोहरा, जानकी अधिकारी, सरिता बिष्ट, दीपा कोठारी, नेहा गोस्वामी, शैला ख़ान, रेनू गड़कोटी, काजल बिष्ट, नेहा दत्ता, सुमन मेहता, भावना गरकोटी, गंगा पांडेय, मोहित पांडे, सुमन पांडेय, ममता पाटनी, गिरीश ढेक सहित अनेक अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों की प्रतिभा एवं कार्यक्रम की भव्यता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

जरूरी खबरें