Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

चंपावत:न0पं0 पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का 24 जून को शपथ ग्रहण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मऊ में गेहूं काट रही छात्रा पर गुलदार का हमला छात्रा गंभीर रूप से घायल। डीएम ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

मऊ में गेहूं काट रही छात्रा पर गुलदार का हमला छात्रा गंभीर रूप से घायल। डीएम ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल

पीड़ित परिवार की हर संभव की जाएगी मदद छात्रा की जान बचाना प्राथमिकता:डीएम चंपावत

सूचना पर एसडीएम लोहाघाट एसडीओ वन विभाग और रेंजर पहुंचे अस्पताल

सहेलियों के साथ गेहूं काटने गई हुई थी खेत में छात्रा

खेत में काम कर रही महिलाओं की बहादुरी से बच गई छात्रा की जान।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चोमेल) क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार ने अपनी दहशत फैला दी है । आज बुधवार शाम को गेहूं के खेत में घात लगा कर बैठे गुलदार ने छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल छात्रा को ग्रामीण उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए। जहा डॉक्टर बीना मेलकानी के द्वारा गुलदार के हमले में घायल हुई छात्रा का उपचार किया गया। उन्होंने बताया छात्रा के गले पर गंभीर घाव है जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर बीना ने बताया छात्रा की हालत खतरे से बाहर है।

वही सूचना पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उनके द्वारा घायल छात्रा का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया घायल बच्ची को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाएगा कहा क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग को पिंजरा लगाने तथा गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा छात्रा की जान बचाना प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा जिसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा घायल बच्ची के पिता का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। सूचना पर एसडीएम लोहाघाट,वन विभाग की एसडीओ नेहा चौधरी व काली कुमाऊ रेंज के रेंजर राजेश जोशी , तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन अस्पताल पहुंचे तथा घायल छात्रा का हाल-चाल जाना।

एसडीओ नेहा चौधरी ने बताया वन विभाग नियमानुसार पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगा तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कल गुलदार प्रभावित क्षेत्र में पिजड़ा लगाने की कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में बन कर्मियों के द्वारा लगातार गस्त की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेले इधर-उधर ना भेजने की अपील की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह व ग्रामीण गणेश भंडारी ने बताया जीआईसी मऊ में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा ज्योति ( 17 ) पुत्री कल्याण सिंह स्कूल से आने के बाद शाम 4:00 के लगभग अपनी सहेलियों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई हुई थी तभी 5:30 बजे के लगभग घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया पास ही के खेत में काम कर रही महिलाओं के द्वारा बहादुरी दिखाते हुए गुलदार पर दराती व पत्थर फेंक कर हमला किया जिसके बाद गुलदार ज्योति को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया सूचना मिलते ही समस्त ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ज्योति को कंधे में डाल कर गांव तक लाए जहां से वाहन के जरिए ज्योति को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया आज सुबह भी गंगाली क्षेत्र में गुलदार ने दो बकरियों का शिकार किया हुआ था। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में जीआईसी मऊ के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक पाठशाला भी है और दूर-दूर गाव से बच्चे पैदल स्कूल आते हैं ।उन्होंने कहा अब बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने शासन प्रशासन से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा गस्त करने की मांग की है। बताया इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वही जीआईसी मऊ के शिक्षक छात्रा का हाल-चाल जानने लोहाघाट अस्पताल पहुंचे ।मालूम हो इस बार चंपावत जिले में गुलदार ने काफी आतंक मचाया है जहां गुलदार अभी तक दो लोगों की जान ले चुका है तथा तीन से चार लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर चुका है।

जरूरी खबरें