Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल की आपदा से हुए नुकसान का ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन से

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 9, 2025

.पूर्व विधायक फर्त्याल की आपदा से हुए नुकसान का ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा बीते दिनों लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के खेत खलिहानों के साथ-साथ भवनो व फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है ।बारिश ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है । किसाने की फसले पूरी तरह तबाह व बर्बाद हो चुकी है। जिस कारण उनकी रोजी-रोटी में संकट पैदा हो गया है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा उन्होंने मामले को लेकर जिलाधिकारी चंपावत व मुख्यमंत्री से वार्ता की और जल्द से जल्द ग्रामीणों के हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा देने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा मामले में ग्रामीणों की मदद करने का पूरा आश्वासन दिया गया। कहा इस संकट की घड़ी में वह क्षेत्र की जनता के साथ खड़े है और जल्द से जल्द क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिलवाया जाएगा।

जरूरी खबरें