रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 23, 2026
वन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

वर्षा काल के चलते लोहाघाट क्षेत्र में सांपों का नजर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते वन विभाग लोहाघाट के द्वारा किंग कोबरा जैसे जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया गया। तो वही लोहाघाट नगर में संजय वर्मा व पंकज वर्मा के पुराने भवन में घुसे सांप का सूचना पर वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा खूना बोरा में भी एक घर में घुसे सांप का वन विभाग लोहाघाट के द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू बनबीट अधिकारी रोहित मेहता तथा हिमांशु ढेक के द्वारा किया गया। रोहित मेहता के द्वारा बताया गया दोनों सांप धामन प्रजाति के थे जिन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।
