रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:झूमाधुरी के जंगल में लगी आग पर वन विभाग व युवाओं ने पाया काबू। वन संपदा को पहुंचा बड़ा नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Sun, Mar 1, 2026
झूमाधुरी के जंगल में लगी आग पर वन विभाग व युवाओं ने पाया काबू।
वन संपदा को पहुंचा बड़ा नुकसान।

आज रविवार को लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी के झूमाधुरी के जंगल में दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर लोहाघाट रेंजर एन 0डी0 पांडे के निर्देश पर वन विभाग की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंची। आग बुझाने में गांव के युवाओं के द्वारा भी वन विभाग का सहयोग किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप विश्वकर्मा एवं कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में गांव के युवाओं व वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है ।

आग बुझाने में मल्ला पाटन के युवाओ का बड़ा योगदान रहा। कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा ने बताया आपसे जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है नए अग्रह पौधे आज से पूरी तरह जलकर राख हो गए है। आग बुझाने में सचिन विश्वकर्मा ,आदित्य कुमार , सागर विश्वकर्मा, हिमांशु, सोनू, निखिल, दीपक, सौरभ,नीरज , देव एवं अनमोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।.
