Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: बारात के खाने से फूड प्वाइजनिंग 60 से अधिक लोग बीमार कई लोग अस्पताल में भर्ती।स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके

Laxman Singh Bisht

Sat, May 31, 2025

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर।सीएमओ ने जाना मरीजों का हाल-चाल ।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत धोनी शिलग गांव के खीड़ी में बारात में बने खाने को खाने से 60 से अधिक लोग बीमार हो गए जिनमें बड़ी संख्या मे बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। जिनमें से कई लोगों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय व चंपावत जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है ।सीएमओ चंपावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर सोनाली मंडल के नेतृत्व में गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों का उपचार किया ।ग्रामीणों ने बताया खीड़ी गांव के लक्ष्मण गिरि की बारात आली गांव गई थी कल शुक्रवार को गांव में प्रीतिभोज था। जिसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए ।खाना खाने के बाद रात लगभग 10:00 बजे से ग्रामीणों को उल्टी दस्त व पेट दर्द की शिकायत होने लगी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया ।कई लोगों को रात में ही अस्पताल लाया गया तथा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई ।सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय तथा चंपावत जिला चिकित्सालय में जाकर सभी मरीजों की हालत का जायजा लिया। तथा सभी चिकित्सकों को उपचार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश सीएमओ चंपावत के द्वारा दिए गए हैं। सीएमओ चंपावत डॉक्टर चौहान ने बताया खीड़ी गांव में बारात में बने खाने से ग्रामीणों को फूड प्वाइजनिंग हुई है ।स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव जाकर उपचार किया जा रहा है तथा कुछ मरीजों का उपचार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय चंपावत के अस्पतालों में किया जा रहा है ।उन्होंने कहा सभी मरीजों की हालत अभी स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हालात पर लगातार नजरे बनाए हुए हैं स्थिति नियंत्रण में है।डॉक्टर चौहान ने कहा फूड इंस्पेक्टर को खाने व पानी सैंपलिंग के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर लगातार स्थिति पर नज़रें बनाए हुए हैं डीएम चंपावत के द्वारा सीएमओ चंपावत से मामले की लगातार जानकारी ली जा रही है। वही तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार, अमित रतूड़ी, शालिनी वर्मा, निर्मला फिरमाल, उमेश जोशी, राकेश पंत के द्वारा उपचार किया गया।

जरूरी खबरें