Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

सूचना

: लोहाघाट:आपदा ग्रस्त डुगरा बोरा में खच्चरो से होगी खाद्यान्न आपूर्ति मनरेगा योजना से पैदल मार्ग का चल रहा है निर्माण वीडीओ लोहाघाट ने दी जानकारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 26, 2024
आपदा ग्रस्त डुगरा बोरा में खच्चरो से होगी खाद्यान्न आपूर्ति मनरेगा योजना से पैदल मार्ग का चल रहा है निर्माण वीडीओ लोहाघाट ने दी जानकारी लोहाघाट ब्लॉक के आपदा ग्रस्त सीमांत डुगरा बोरा क्षेत्र में कल शुक्रवार से खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू हो सकती है गुरुवार को खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया आपदाग्रस्त डुगरा बोरा क्षेत्र के लिए विभाग द्वारा मनरेगा योजना से मटियानी ,मडवा डुंगरा बोरा पैदल व खच्चर मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है उन्होंने बताया मौसम अनुकूल होने पर कल शुक्रवार तक मार्ग निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद आपदा ग्रस्त सीमांत गांव में खाद्य पदार्थ की आपूर्ति खच्चरो के माध्यम से शुरू कर दी जाएगी मालूम हो आपदा से डुगराबोरा क्षेत्र के पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो चुके हैं जिस कारण गांव में खाद्यान्न के साथ-साथ अन्य वस्तुओं की भारी कमी हो गई है मार्ग निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है

जरूरी खबरें