Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:पहली बार गांव पहुंचे फ्लाइंग ऑफिसर अरविंद का गांव में हुआ भव्य स्वागत

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
पहली बार गांव पहुंचे फ्लाइंग ऑफिसर अरविंद का गांव में हुआ भव्य स्वागत लोहाघाट के खूना बोहरा गांव के अरविंद बोहरा का फ्लाईंग आफीसर बनने के बाद मंगलबार को पहली बार गांव पहुंचने पर गांववासियों एवं क्षेत्र वासियों ने भारत माता की जय,हर्ष हर्ष जय जय और इष्ट देवी देवताओं के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया । गांव के बुजुर्ग ,महिलाओं और युवाओं व बच्चों ने गर्म जोशी के साथ अरविन्द का स्वागत किया ग्रामीणों ने कहा अरविंद खुना बोरा ही नहीं पूरे चंपावत जिले की शान है जिन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस अवसर पर गांव वासियों ने पुष्प गुच्छ, भेंटकर मालाओं से एवं पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा व हर्षोल्लास के साथ अरविंद का स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की ढेर सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी।इस अवसर पर उनके दादा दादी, सुबेदार हयात सिंह बोहरा, दादी बसन्ती देवी, पिता रिटायर सूबेदार दिनेश सिंह बोहरा ,माता चंचला बोहरा, दीदी कैप्टन मनीषा बोहरा, चाचा नवीन बोहरा व चाची अनीता बोहरा,सुरेन्द्र सिंह बोहरा, हरीश सिंह बोहरा, खीम सिंह बोहरा। गोपाल सिंह बोहरा, दयाल राम,जगत सिंह, प्रेम सिंह। सुरेश सिंह, राकेश सिंह ‌, हेमंत सिंह बोहरा,पंकज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा, पुष्कर सिंह बोहरा, बबीता बोहरा, कमला देवी , भावना बोहरा, लक्ष्मी देवी, गंगा देवी , कविता बोहरा,ज्योति, बबीता,मंटू, बाबी, मीनाक्षी आदि लोग उपस्थित रहे ,

जरूरी खबरें