Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किसान दिवस का हुआ शुभारंभ। प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

किसान दिवस का हुआ शुभारंभ। प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किसानों के आय स्रोत बढ़ाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ देने के लिए किसान दिवस का आयोजन किया जा है। सोमवार को मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में किसान दिवस का शुभारंभ हुआ ।लोहाघाट में ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक के द्वारा किसान दिवस का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किसानों व पशुपालकों को आगे बढ़ाने तथा उनके आय के स्रोत बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र के किसानों के द्वारा भी किसान दिवस के आयोजन के लिए धामी सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे किसानों के लिए वरदान बताया साथ ही धामी सरकार से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी की। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्ब्याॅल व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा आज चमोली जिले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किसान दिवस का शुभारंभ किया गया जिसका उद्देश्य किसानों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजना का अंतिम छोर में बैठे किसान तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया प्रत्येक महीने के द्वितीय बृहस्पतिवार को किसान दिवस मनाया जाएगा ताकि क्षेत्र के किसानों व पशुपालकों को इसका भरपूर लाभ मिले। किसान दिवस पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों से किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के 140 किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें