रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिक्षा के साथ हो रहे प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण: रमेश देव
Laxman Singh Bisht
Wed, Nov 5, 2025
शिक्षा के साथ हो रहे प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण: रमेश देव
लोहाघाट चंपावत जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद से ही शिक्षा के साथ हो रहे प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों को बहुउद्देशीय कंपनी बना दिया गया है ।शिक्षकों को शिक्षा सत्र होते ही कई तरह के दिवसों को बनाने के लिए उलझा दिया गया है कभी कलस्टर स्कूलों को खोलने की बात होती है कभी सेवारत प्रशिक्षकों की बात होती है । देव ने कहा कि विद्यालयों में एक शिक्षक का तो रोजाना सूचनाओं के आदान-प्रदान में ही समय लग जाता है ।क्योंकि विभाग द्वारा तमाम प्रकार की सूचनाओं व्हाट्सएप के माध्यम से मांगी जा रही हैं । देव ने कहा कि इसी बीच सेवा प्रशिक्षण संस्थान डाइट लोहाघाट में कोशलम नाम देकर तमाम शिक्षकों को डाइट में बुलाकर दूसरे चक्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जबकि शिक्षक बनने से पूर्व शिक्षक बीएड डीएलएड टेट 01 टेट 02 की डिग्रियां लेकर शिक्षक बनता है उसके बाद भी इस तरह के प्रशिक्षण करना छात्र-छात्राओं के साथ ना इंसाफी है। क्योंकि ऐसे प्रशिक्षण का कोई औचित्य नहीं रहता है । देव ने यह भी कहा कि एक और सरकारी विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चली हुई हैं ऐसे मौके पर छात्र को शिक्षकों की अति आवश्यकता होती है और दूसरी ओर तमाम शिक्षकों को प्रशिक्षण का नाम देकर डाइट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों की दशा एवं दिशा एक चिंतनीय विषय है क्योंकि आज भी शिक्षा की गुणवत्ता पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं जिसका प्रमुख कारण विद्यालयों में घटती छात्र संख्या । देव द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद में दर्जनों विद्यालय मात्र एक छात्र एवं एक अध्यापक पर संचालित हो रहे हैं जो एक चिंता का विषय है उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोई उच्च स्तर से इस प्रकार के बेतुके निर्णय होते है तो अंतिम पायदान का अधिकारी उस आदेश का पालन रिमोट की तरह कर देते हैं। देव ने जनपद के अभिभावकों से भी अपील की की इस तरह के बेतुके निर्णय का जन आंदोलन के रूप में विरोध होना चाहिए। रमेश देव ने कहा जिन शिक्षकों को कुछ समय बाद ही सेवानिवृत्ति होना है उन्हें भी प्रशिक्षण में बुलाया जा रहा है। जो एक सोचनीय विषय है।