रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सब्जी विक्रेताओ के द्वारा युवक की पिटाई से भड़के हिंदूवादी संगठन कड़ी कार्रवाई की मांग।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 14, 2026
लोहाघाट:सब्जी विक्रेताओ के द्वारा युवक की पिटाई से भड़के हिंदूवादी संगठन कड़ी कार्रवाई की मांग।
टमाटर खराब होने की बात कहने पर भड़के मुस्लिम सब्जी व्यापारियों ने युवक की पिटाई।

पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

लोहाघाट । आज रविवार सुबह लोहाघाट के कोयाटी निवासी पवन सिंह स्टेशन बाजार लोहाघाट से एक सब्जी की दुकान से सब्जी खरीद रहा था। पवन सिंह ने बताया सब्जी की दुकान पर टमाटर खराब थे तो उसने सब्जी व्यापारी से इसकी शिकायत की इस पर वह भड़क गया तथा गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सब्जी व्यापारी अकमल और अजमल ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पवन सिंह ने बताया हमले मे उसे काफी चोट लगी तथा उसके कपड़े भी फट गए है। उन्होंने कहा इस दौरान कोई भी उन्हें बचाने तक नहीं आया।मामले की सूचना मिलते ही लोहाघाट की चीता पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा दोनों आरोपी भाइयों अकमल व अजमल को लोहाघाट थाने ले आई। पीड़ित युवक के द्वारा लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है। घटना की जानकारी होते ही लोहाघाट में हिंदूवादी संगठन भड़क गए और आरोपियो पर कार्रवाई की मांग करते हुए लोहाघाट थाने पहुंच गए। हिंदूवादी नेताओं ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा बाहर से आए समुदाय विशेष के लोग अब स्थानीय लोगों पर हमला कर अराजकता फैला रहे हैं जो कि काफी गंभीर मामला है। हिंदूवादी नेताओं ने पुलिस से दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई व मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की है कहा इस प्रकार की अराजकता लोहाघाट में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित शाह, देवेंद्र बोहरा, सतीश वाल्मीकि, रविंद्र देव ,अमित जुकरिया, संजय कुमार, राकेश ढेक, मनोज राय,बिमल,रामू आदि ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना को लेकर कोयाटी के ग्रामीणों मे भी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण कार्यवाही की मांग कर रहे है।अब देखना है पुलिस मामले मे क्या कार्यवाही करती है।