Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

बदहाल सड़क होने के चलते कई दिक्कतों का सामना करने को मजबूर ग्रामीण।

पूर्व में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुका है डामरीकरण विभाग के द्वारा ठेकेदार के खिलाफ की गई थी कार्रवाई।

लोहाघाट डिग्री कॉलेज सड़क से राय नगर चोड़ी के लिए लगभग तीन किलोमीटर काटी गई सड़क पिछले दो-तीन वर्षों से बदहाल पड़ी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के द्वारा पूर्व में डामरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था पर यह ठेकेदार की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।जिस कारण ग्रामीणों के विरोध के बाद विभाग को कार्य रोकना पड़ा। इसके बाद विभाग के द्वारा फिर से निवेदा आमंत्रित की गई पर टेंडर होने के बावजूद अभी तक डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। सड़क पूरी तरह बदहाल पड़ी है। रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिला नारायणी देवी, गोदावरी देवी पूर्व सैनिक मोहन चंद्र राय व पूर्व प्रधान जितेंद्र राय ने बताया जब से सड़क काटी गई तब से इसमें कार्य नहीं किया गया जो कार्य किया गया था वह भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया ग्रामीण भी अपने वाहनों को खतरा उठाकर गांव तक किसी प्रकार से लाते हैं। बुजुर्ग महिला नारायणी देवी तथा गोदावरी देवी ने कहा वह लोग ज्यादा चल फिर नहीं पाती हैं तथा बीमार होने की अवस्था में अस्पताल जाने तक उनके लाले पड़ जाते हैं ।

क्योंकि कोई भी वाहन चालक बदहाल सड़क को देखकर उनके गांव तक वाहन को नहीं लाता है बुजुर्ग महिलाओं ने कहा सड़क की स्थिति खराब होने से वह घरों में कैद हो गई है। सड़क में नालिया ना होने से बरसात में सड़क से बहता हुआ पानी उनको खेतों का कटान कर रहा है। सड़क के उबड़ खाबड़ होने से वह लोग सड़क में थोड़ा बहुत घूम तक नहीं पाती है। बुजुर्ग महिलाओं ने कहा हमने सुना है जिलाधिकारी चंपावत जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। बुजुर्ग महिलाओं ने अब जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से उनकी तथा उनकी सड़क की सुध लेने की मांग की है। मामले में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया इस सड़क में 300 मी डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई थी पर ठेकेदार के द्वारा कार्य संतोषजनक नहीं किया गया जिस कारण ठेकेदार पर विभाग के द्वारा जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अभियंता ने कहा सितंबर माह से 300 मीटर सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए आज रविवार को जेसीबी मशीन भेज कर सड़क में सुधारीकरण का कार्य किया गया है। वही मामले में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द सड़क में डामरीकरण की मांग की है।

जरूरी खबरें