Sunday 1st of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में होली मिलन

खटीमा:मुख्यमंत्री आवास में होली सीएम ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

बनबसा:शिविर में समाधान: यूसीसी अंतर्गत विवाह पंजीकरण एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

उत्तराखंड:16, 17 तथा 18 मार्च को उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में होगी आपदा मॉक ड्रिल

चंपावत:प्रहलाद मेहता बने यूकेडी चंपावत जिला प्रभारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएसयूआई के प्रयास लाए रंग महाविद्यालय की सड़क में हुआ सुधार।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

एनएसयूआई के प्रयास लाए रंग महाविद्यालय की सड़क में हुआ सुधार।

लोहाघाट महाविद्यालय को जाने वाली सड़क आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण सड़क में महाविद्यालय को आने जाने वाले छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को दुर्घटनाओं को खतरा लगातार बना हुआ था। लोक निर्माण विभाग से लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारी करण की मांग की गई थी पर मामले में गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को ज्ञापन दिया गया तथा सड़क सुधारीकरण की मांग की गई। मामले का अधिशासी अभियंता कांडपाल के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए महाविद्यालय को जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत करा दी गई है। अधिशासी अभियंता ने कहा जल्द सड़क के ईस हिस्से में डामरीकरण कार्य करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पैराफिट का निर्माण कार्य कराया जाएगा। तथा बजट की उपलब्धता होने पर मार्च माह से सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।

सड़क की मरम्मत होने से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई। वहीं एनएसयूआई छात्र संगठन व महाविद्यालय के अध्यापकों ने सड़क की मरम्मत कार्य कराने के लिए अधिशासी अभियंता लोहाघाट हितेश कांडपाल को धन्यवाद दिया है। कहा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने मामले का संज्ञान लिया गया और सड़क में मरम्मत का कार्य कराया गया जिसके लिए वह लोक निर्माण विभाग को धन्यवाद देते हैं। इस दौरान उन्होंने इस हिस्से में डामरीकरण तथा सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग भी की।

जरूरी खबरें