Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश : पर्यटकों की बस पलटने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद रमेश चंद्र पांडे का निधन।

सीएम धामी की बड़ी घोषणा अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

लोहाघाट: पांच गांव सुंई व बीस गांव बिशंग के प्रसिद्ध आषाढी महोत्सव का वायु रथ यात्रा के साथ हुआ समापन।

चंपावत :सीएम धामी ने बग्वाल मेले में रीता गहतोड़ी की पुस्तक ऑपरेशन सिंदूर का किया विमोचन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद रमेश चंद्र पांडे का निधन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 28, 2026

ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद रमेश चंद्र पांडे का निधन।

क्षेत्र में शोक की लहर लोगों ने जताई शोक संवेदनाएं।

शिक्षाविद् रमेश चंद्र पाण्डेय का निधन, 80 वर्ष की आयु में पुणे में ली अंतिम सांस

लोहाघाट। क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समर्पित शिक्षक रमेश चंद्र पाण्डेय का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया। उन्होंने शाम करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लोहाघाट सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।श्री पाण्डेय ने वर्ष 1970 में राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला में शिक्षक के रूप में अपनी राजकीय सेवा प्रारंभ की। वर्ष 1972 से 1985 तक उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में एक समर्पित एवं निष्ठावान शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 1985 से 2006 तक वे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), भीमताल में सेवारत रहे। वर्ष 2006 से 2008 तक उन्होंने प्राचार्य, डाइट लोहाघाट के पद पर अपनी सेवाएं दीं और राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के प्रति उनका समर्पण जारी रहा। वर्ष 2008 से 2020 तक उन्होंने ऑकलैंड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।श्री पाण्डेय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। लोहाघाट की प्रसिद्ध रामलीला के मंचन में भी उन्होंने लंबे समय तक अहम भूमिका निभाई। अपने सहज व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के बीच विशेष स्थान बनाया।उनके निधन को शिक्षा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। क्षेत्र के शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें