Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 9, 2026

डीएम ने निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश।

मजदूरों की सुरक्षा व उनके बच्चो की पढ़ाई को सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

कार्यस्थल पर रोज पानी के छिड़काव के प्रोडक्शन मैनेजर को दिए निर्देश। लोहाघाट के छमनिया चौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लगभग 237 करोड रुपए की लागत से प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। आज शुक्रवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम चंपावत के0 एन0 गोस्वामी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यदाई सस्था के अधिकारियों से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण संबंधी जानकारी गहनता से ली। जिलाधिकारी ने निर्माण दाई संस्था के अधिकारियों को कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके बच्चों की पढ़ाई तथा रहने की बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर धूल से बचने के लिए रोज पानी के छिड़काव के कड़े निर्देश दिए ।साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा कार्य की गुणवत्ता से कोई भी समझौता न करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस वर्ष प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया यह पूरे चंपावत जिले व प्रदेश की महिला खिलाड़ियों के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एक फुटबॉल ग्राउंड ,हॉकी ग्राउंड वॉलीबॉल व अन्य खेलों के मैदान तथा हॉस्टल व स्टाफ क्वार्टर आदि बनाए जा रहे हैं। कहा आज उनके द्वारा निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का गहनता से निरीक्षण किया गयातथा कार्य दाई सस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार लोहाघाट को हफ्ते में 2 दिन कार्यस्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।जिला अधिकारी ने कहा प्रत्येक माह उनके द्वारा भी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जाएगा उन्होंने कहा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी कार्य दाई संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें