Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शानदार कार्य प्रणाली के लिए जिलाधिकारी का हुआ नागरिक अभिनंदन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

शानदार कार्य प्रणाली के लिए जिलाधिकारी का हुआ नागरिक अभिनंदन।

अपनी शानदार कार्य प्रणाली के चलते जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार पूरे जिले में छाए हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा किसी भी फरियादी को निराश नहीं भेजा जाता है। दूर दूर क्षेत्र से लोग जिलाधिकारी के पास अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और जिलाधिकारी के द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। जिस कारण जनता का विश्वास जिलाधिकारी पर बढ़ते ही जा रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा चंपावत जिले को आदर्श जिला चंपावत बनाने की दिशा में बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी की शानदार कार्य प्रणाली के चलते होली रंग महोत्सव 2026 में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार का रामलीला मंच में नागरिक अभिनंदन किया गया और जनता के द्वारा जिलाधिकारी का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया गया। मंच में उपस्थित गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी की बेहतर कार्य प्रणाली की सराहना की। लोगों ने कहा जनता की बरसों पुरानी समस्याओं का भी जिलाधिकारी के द्वारा समाधान किया गया है। जिस कारण जिलाधिकारी पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। कहा जिलाधिकारी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं तथा समस्याओं के समाधान पर बड़ी तेजी से कार्य करते हैं यह उनकी बेहतर कार्य प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्मानित करने में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एडवोकेट नवीन मुरारी, प्रहलाद सिंह मेहता ,जीवन सिंह मेहता, डी डी पांडे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें