Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक [caption id="attachment_22471" align="alignnone" width="300"] राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के प्लान आफ एक्शन माह जून के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चंपावत जिला जज अनुज कुमार संगल के निर्देश पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस के तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भवदीप रावते के द्वारा लोहाघाट स्टेशन बाजार में लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया सचिव रावते ने लोगों को नशीली दवावों व नशे के अन्य साधनों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया[/caption]   तथा जानकारी दी उन्होंने कहा नशे से समाज के साथ-साथ परिवार भी प्रभावित होता है उन्होंने कहा नशा अपराध की जननी नशे का आदि व्यक्ति नशा लेने के लिए किसी भी प्रकार के अपराध को करने को तत्पर रहता है उन्होंने कहा आज युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आते जा रही है जिस पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने रोक लगानी है कहा नशे से मनुष्य को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने समस्त लोगों से जीवन में कभी भी नशा न करने व नशा छोड़ने की अपील उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नशा उन्मूलन को लेकर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाता है [caption id="attachment_22469" align="alignnone" width="300"] इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोहाघाट न्यायिक बंदिग्रह का निरीक्षण करते हुए बंदिया को नशे से दूर रहने व जीवन में कभी नशा न करने का आवाहन किया तथा बंदियो से उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली इस दौरान जागरूकता को लेकर लोगों को पंपलेटो का वितरण किया गया कार्यक्रम में चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल विजय कुमार राय ,पीएलबी राजीव मुरारी आदि के द्वारा सहयोग किया गया[/caption]

जरूरी खबरें