Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा नशा और मानव तस्करी के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा नशा और मानव तस्करी के प्रति चलाया जागरूकता अभियान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर पं. बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट में एक विशेष जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने की तथा पुलिस प्रशासन की सक्रिय देखरेख में यह आयोजन संपन्न हुआ।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य *सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा* के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने, सड़क पर सतर्कता बरतने और हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्रों के बीच न केवल कानूनी जागरूकता बढ़ाने बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में साइबर क्राइम और उड़ान शोषण से स्वतंत्रता अभियान के अंतर्गत मानव तस्करी एवं यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने पोक्सो एक्ट 2012 एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 की जानकारी देते हुए बताया कि मानव तस्करी व बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है, और इससे निपटने के लिए कानूनी प्रावधान सख्त हैं। कार्यक्रम में अधिकार मित्र रेनू गड़कोटी,राजीव मुरारी,गोपाल सिंह, निर्मला अधिकारी,आशा गहतोड़ी, नवीन पंत,टीका सिंह,राजेंद्र पुनेठा,विनोद सिंह, निर्मला अधिकारी समेत विद्यालय परिवार एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र मौजूद थे।

जरूरी खबरें