Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

चंपावत:न0पं0 पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का 24 जून को शपथ ग्रहण

बाराकोट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:20 अप्रैल को सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में होगी ‘दिशा’ समिति की बैठक,

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

20 अप्रैल को सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में होगी ‘दिशा’ समिति की बैठक,

योजनाओं की प्रगति पर होगा मंथन

जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आगामी 20 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा करेंगे।जिला कार्यालय सभागार में अपरान्ह 01:30 बजे से प्रारंभ होने वाली इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं की वर्तमान प्रगति, भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों, तथा क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने बैठक की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित हों तथा अपने-अपने विभागों की अद्यतन एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं जारी कार्यवृत्त का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा उसकी विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट भी साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, सभी अधिकारियों को समय से बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपने विभाग से संबंधित बिंदुओं पर स्पष्ट, सुसंगत एवं प्रमाणिक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि ‘दिशा’ समिति की बैठक जनपद के समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, जिससे जनहितकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंचाया जा सके।

जरूरी खबरें