Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोहावती नदी में धड़ल्ले से बहाया जा रहा है गंदगी व सीवर दूषित पेयजल की आपूर्ति।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

लोहावती नदी में धड़ल्ले से बहाया जा रहा है गंदगी व सीवर दूषित पेयजल की आपूर्ति।

नहीं बना है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट। कई बीमारियों से लोग पीड़ित।

नालियों में पड़ी है जल संस्थान की पेयजल लाइने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही किसी बड़ी घटना का खतरा अब चंपावत जिले के लोहाघाट में भी मंडरा रहा है। लोहाघाट की लोहावती नदी में नगर का सीवर व गंदगी धड़ल्ले से बहाई जा रही है। जिस कारण लोहावती नदी पूरी तरह दूषित हो चुकी है। लोहावती नदी का यह दूषित पानी चौड़ी पंप हाउस के माध्यम से लोगों के घरों में पेयजल के रूप में उपलब्ध होता है। लोहावती नदी का पानी साफ करने के लिए कोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं बना है। नगर के गंदे पानी व सीवर को बहाने के लिए लोहाघाट नगर में कोई सीवर लाइन नहीं बनी है। नगर पालिका की नालियों से बहता हुआ गंदा पानी सीधे लोहावती में मिल रहा है। जिस कारण नगर के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है ।नगर के लोग टाइफाइड ,पीलिया तथा पेट संबंधी कई बीमारियों से ग्रसित है। हालांकि सरकार के द्वारा नमामि गंगे योजना संचालित की गई है योजना के तहत कुछ दिन लोहावती नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं पर लोहावती को साफ स्वच्छ रखने की ओर कोई बड़ा कदम अभी तक ना तो सरकार न प्रशासन और ना ही पालिका के द्वारा उठाया गया है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है ।नगर वासी कई बीमारियों से ग्रसित हो चुके है। लोहावती की सहायक बाडीगाड़ को भी लोगों के द्वारा पूरी तरह दूषित किया जा चुका है। इसमें भी खुलकर सीवर व गंदगी बहाई जा रही है। अगर अभी समय रहते लोहावती को साफ स्वच्छ करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो यहां भी कभी इंदौर जैसी घटना देखने को मिल सकती है। और लोहावती का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। चंपावत जिले की नदियां गंदगी बहाने का माध्यम बन चुकी है। इसके अलावा जल संस्थान के द्वारा पेयजल लाइनों को पालिका की नालियों में बिछा दिया गया है जिस कारण पाइप लाइने लीक होने से नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। लोगों का कहना है लोहावती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए ना तो सरकार गंभीर है और ना शासन पर शासन। इंदौर घटना से सबक लेना चाहिए।

जरूरी खबरें