Friday 20th of March 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे बीएलओ की मदद

लोहाघाट:सीएम धामी ने किमतोली रोसाल सड़क हॉट मिक्स कार्य की दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

रुद्रपुर:कुट्टू के आटे से बना खाने खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने भाजपा जिला मीडिया संयोजक

लोहाघाट:बारिश के बावजूद डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने वालों की लगी भारी भीड़।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:बारिश के बावजूद डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने वालों की लगी भारी भीड़।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

बारिश के बावजूद डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने वालों की लगी भारी भीड़।

चंपावत जिले के लोहाघाट में रसोई गैस के लिए मारामारी अभी भी जारी है। आज शुक्रवार को लोहाघाट गैस एजेंसी के द्वारा नगर के विभिन्न डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस बाटी गई। बारिश और ठंड के बावजूद भी डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। रसोई गैस मिलने के बाद गैस उपभोक्ताओं के द्वारा राहत की सांस ली गई। आज शुक्रवार को सभासद बजरंगबली वार्ड सुरेश फर्त्याल की पहल पर गैस एजेंसी के द्वारा नगर के गांधी चौक में रसोई गैस का वितरण किया गया।

इसके अलावा एसडीएम कोर्ट तिराहे व अन्य स्थानों पर भी रसोई गैस का वितरण जारी रहा। गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता के आधार पर डिलीवरी प्वाइंटो में रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है।

जरूरी खबरें