Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:3 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका चाचरी सूतेड़ा सड़क में यातायात ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
3 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका चाचरी सूतेड़ा सड़क में यातायात ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम को दिया ज्ञापन चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की विधायक निधि से बनी हुई लगभग 1 किलोमीटर चाचरी सुतेड़ा सड़क 2022 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं किया गया जिस कारण गांव का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क कटा हुआ है मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता शर्मा के निर्देश पर युवा कमल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से मिले और क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की मांग की गई [caption id="attachment_21781" align="alignnone" width="300"] जिस पर एसडीएम लोहाघाट ने बीडीओ लोहाघाट को निर्देशित करते हुए सड़क के पुनः निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता शर्मा व ग्रामीणों ने कहा वर्ष 2022 की आपदा में सड़क का एक हिस्सा टूट गया था जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी जिसके बाद तत्कालीन एसडीएम लोहाघाट के द्वारा मौका मुवायना कर मार्ग ठीक करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क ठीक नहीं की जा सकी जिस कारण गांव की 600 की आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मरीज को सड़क मार्ग तक लाने के लिए एक किलोमीटर डोली के सहारे लाना पड़ता है गांव में चल रही दूध की डेयरी बंद हो गई है[/caption] ग्रामीण अपने कृषि व दूग्ध उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तथा कई अन्य समस्याओं का सामना ग्रामीण कर रहे हैं वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो इस बार ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन देने में कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें