Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फोर्ती में सामाजिक समारोह शादी विवाह में शराब पर लगा पूर्णतया प्रतिबंध। राईकोट की राह पर चला फोर्ती

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

फोर्ती में सामाजिक समारोह शादी विवाह में शराब पर लगा पूर्णतया प्रतिबंध।

राईकोट की राह पर चला फोर्ती

ग्राम प्रधान व ग्रामीणों का सराहनीय कदम। आदेश का पालन न करने पर 5 हजार का जुर्माना।

महिला संगीत में फालतू खर्च पर लगी रोक मेहंदी व कॉकटेल पार्टी का नहीं होगा आयोजन।

आदेशों का पालन कराने के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में अनुशासन समिति का गठन।

चुनाव में शराब व पैसा बांटने पर लगा पूर्णतया प्रतिबंध आदेश न मानने पर 10 हजार का जुर्माना

गांव में शराब बेचने व पिलाने पर जमाने के साथ होगा सामाजिक बहिष्कार। शादी ब्याह में बे फालतू खर्च पर रोक।

लोहाघाट के निकटवर्ती ग्राम सभा फोर्ती की ग्राम प्रधान रेनू बगौली के द्वारा गांव में शादी विवाह उसे सामाजिक समारोह में शराब की रोकथाम तथा शादी समारोह में बे फालतू खर्चों पर रोक लगाने के लिए बेहतर कदम उठाए गए हैं। आज रविवार को ग्राम प्रधान रेनू बगौली की अध्यक्षता में गांव के त्यौंदर बाबा मंदिर में आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक स्थानों में तथा सामाजिक समारोह शादी ब्याह में शराब आदि नशे का प्रयोग करने पर दंड तथा जुर्माना लगाया जाएगा। कॉकटेल पार्टी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई व्यक्ति नशे में पाया गया तो उससे 1000 रुपए का दंड लिया जाएगा। इसके अलावा शादी आदि मांगलिक कार्यों में रात की मेहंदी व कॉकटेल पार्टी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान ने बताया अगर किसी व्यक्ति के द्वारा नियम का उल्लंघन किया गया तो ग्राम पंचायत उस पर ₹5000 का अर्थ दंड लगाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया गांव में पूर्णतया शराब बंदी रहेगी गांव का कोई भी व्यक्ति गांव में शराब की बिक्री नहीं करेगा और ना किसी को पिलायेगा ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर ₹5000 का अर्थ दंड भी लगाया जाएगा तथा सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। तथा ग्राम समिति के बर्तनों में नशा मुक्ति का बोर्ड बनाया जाएगा जो बर्तनों के साथ ही जाएगा जिसमें नशा मुक्ति का संदेश होगा। ग्राम प्रधान ने बताया बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कन्यादान या विवाह में महिला संगीत में काफी फ़िज़ूल खर्ची हो रही है। लोग कारीगर बुलाकर विभिन्न तरह के व्यंजन आदि बनवा रहे हैं जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने बताया अब महिला संगीत में पूर्व की भांति सामान्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावा गांव में जुआ आदि पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधान ने बताया दीपावली या अन्य अवसरों पर गांव में जुआ खेला जाता है आज के बाद गांव में कहीं भी सार्वजनिक स्थानों या घरों में जुआ नहीं खेला जाएगा जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर प्रत्येक व्यक्ति से ₹5000 का अर्थ दंड लिया जाएगा इसके अलावा गांव में बाहर के अराजक तत्वों के आवागमन पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया साथ ही गांव के अंदर दुकानों में शराब पिलाने व बेचने पर पूर्णतया रोक लगाई गई है। चुनाव में शराब और पैसा बांटने पर भी प्रतिबंध रहेगा ।ऐसा पाए जाने पर ₹10000 का दंड लगाया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया निर्णय का पालन कराने के लिए उनकी अध्यक्षता मे अनुशासन समिति का गठन किया गया है । समिति में महिलाएं व पुरुष शामिल है। ग्राम प्रधान रेनू बगौली ने कहा बैठक में लिए गए निर्णय पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सहयोग के लिए समस्त ग्रामीणों को धन्यवाद दिया तथा नियमों का पालन करने की अपील की। कहां उनका उद्देश्य है उनके गांव से कुरितिया पूरी तरह समाप्त हो। साथ ही उन्होंने राईकोट ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्य की पहल की । तथा अन्य ग्राम प्रधानों से भी अपनी अपनी ग्राम सभाओ में कुरीतियों को हटाने की अपील की है। तो वहीं पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रशेखर बगौली ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा यह ग्राम सभा का बेहतर फैसला है जिसका वह पूर्णतया समर्थन करते हैं। बैठक में गांव के समस्त बुजुर्ग, मातृशक्ति, युवा व ग्रामीण शामिल रहे।

जरूरी खबरें