Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

लोहाघाट:खिलपिती में गौशाला में घुसा गुलदार मवेशियो के साथ बैठा रहा। नहीं पहुंचाया नुकसान।

टनकपुर:शारदा में डूबे 2 युवक सर्च अभियान जारी जल पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

बाराकोट:बसौटी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ग्राम प्रधान ढटीगांव व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल।

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीओ ने किया लोहाघाट थाने व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

सीओ ने किया लोहाघाट थाने व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु दिए कड़े निर्देश।

लोहाघाट।सीओ चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण ने शनिवार को थाना लोहाघाट एवं फायर स्टेशन लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तथा वर्ष 2025 एवं 2026 की लम्बित विवेचनाओं का ओ0आर0 लिया तथा वर्ष 2025 एवं 2026 की लम्बित विवेचनाओं का विवेचक वाईज ओ0आर0 लेते हुए विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा माहवार किए गए कार्यों की समीक्षा करने व समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु प्रभारी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने समस्त अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कर्मचारियों द्वारा सीओ को पानी की समस्या से अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग से पत्राचार कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।इसके पश्चात उन्होंने थाना परिसर, मैस, मालखाना एवं अभिलेखों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाने में रखी सामग्री को सुव्यवस्थित रखने, सीसीटीएनएस में प्रगति रिपोर्ट को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित सभी पोर्टलों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीओ ने थाना क्षेत्र लोहाघाट की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान में उन्होंने फायर स्टेशन लोहाघाट एवं निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग एवं कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट को निर्देशित किया गया कि पानी के टैंकरों में पर्याप्त पानी सदैव उपलब्ध रहे, ताकि आपात स्थिति में बिना विलम्ब त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

जरूरी खबरें