Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट:निवर्तमान ग्राम प्रधानों का मुख्यमंत्री आवास कूच 9 दिसंबर तक हुआ स्थगित /ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी की चेतावनी मांग पूरी न होने पर 10 दिसंबर को हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे हजारों निवर्तमान ग्राम प्रधान

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 4, 2024
निवर्तमान ग्राम प्रधानों का मुख्यमंत्री आवास कूच 9 दिसंबर तक हुआ स्थगित /ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी की चेतावनी मांग पूरी न होने पर 10 दिसंबर को हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे हजारों निवर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम सभाओ में भी जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक तैनात करने की मांग को लेकर निवृत्तमान ग्राम प्रधानों का 5 दिसंबर को देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसके लिए ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में लोहाघाट क्षेत्र से बड़ी संख्या में निवर्तमान प्रधान देहरादून के लिए रवाना हुए ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया 5 दिसंबर को होने जा रहे मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को फिलहाल संगठन प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित किया गया है साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त नहीं किया तो 10 दिसंबर को प्रदेश के हजारों निवर्तमान ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे उन्होंने कहा आज तो हम आधे रास्ते से वापस लौट गए हैं पर मांगे पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा इसके लिए प्रदेश के हजारों निवर्तमान प्रधान तैयार बैठे हैं उन्होंने कहा सरकार जल्द ग्राम प्रधानों के पक्ष में फैसला ले

जरूरी खबरें