Thursday 21st of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन 26 मई को।

लोहाघाट:राय नगर चौड़ी में गुलदार का खतरा बरकरार वन विभाग ने बढ़ाई गस्त लगाया पिंजरा।

लोहाघाट:पंचेश्वर संगम में सड़ी गली अवस्था में मिला अज्ञात शव। पुलिस जुटी जांच में।

चंपावत:डीएम ने दिए मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं के समाधान के निर्देश जिला अस्पताल का निरीक्षण

लोहाघाट:मांगों को लेकर 26 मई से भूख हड़ताल में बैठेंगे चेतराम।116 वी बार देंगे धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगों को लेकर 26 मई से भूख हड़ताल में बैठेंगे चेतराम।116 वी बार देंगे धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

मांगों को लेकर 26 मई से भूख हड़ताल में बैठेंगे चेतराम।116 वी बार देंगे धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

लोक निर्माण विभाग कार्यालय लोहाघाट में करेंगे भूख हड़ताल।

बरसों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत लोहाघाट के गंगनोला निवासी बुजुर्ग चेतराम 26 मई 2026 से लोक निर्माण विभाग कार्यालय लोहाघाट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने जा रहे है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अभी तक बुजुर्ग चेतराम 115 बार धरना दे चुके है। पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिस कारण चेतराम अब 116 वी बार धरना करने जा रहे। बुजुर्ग चेतराम ने बताया लोक निर्माण विभाग लोहाघाट ने वर्ष 1993 में उन्हें मस्टरोल के तहत राजमिस्त्री के पद पर रखा गया था तब से वह लगातार कार्यरत था। उन्होंने बताया वर्ष 1995 में वह लोहाघाट महाविद्यालय भवन निर्माण के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटे आई । बुजुर्ग चेतराम ने आरोप लगाते हुए कहा विभाग ने न तो उनका इलाज करवाया और ना इलाज के लिए पैसा दिया और ना ही किसी प्रकार का मुआवजा उन्हें दिया गया ।उन्होंने कहा तब से वह अपना इलाज स्वयं कर रहे हैं इस दौरान उनकी किडनी भी निकाल ली गई। बुजुर्ग चेतराम ने कहा वह इलाज का खर्च देने की मांग को लेकर विभिन्न विभागों में 115 बार धरना कर चुके है पर बार-बार अधिकारियों के द्वारा उन्हें गुमराह किया जाता है और झूठे आश्वासन दिए जाते हैं।उन्होंने कहा वह विभाग से अपना हक मांग रहे हैं ना कि भीख । चेतराम ने बताया वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है बार-बार विभाग के चक्कर लगाकर वह थक चुके हैं पर कोई भी अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नहीं है ।जिस कारण अब मजबूर होकर वह 26 मई से लोक निर्माण विभाग कार्यालय लोहाघाट में 116 वी बार धरना देंगे तथा भूख हड़ताल करेंगे। बुजुर्ग चेतराम ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह आत्महत्या करने से भी पीछे नहीं हटेंगे ।क्योंकि उनके पास अब खोने के लिए कुछ नही बचा है और अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा मामले को लेकर उनके द्वारा प्रशासन को सूचना दे दी गई है। चेतराम ने बताया जब भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लोहाघाट क्षेत्र में होते हैं तो पुलिस उन्हें पड़कर गिरफ्तार कर लेती है जैसे कि वह कोई आतंकवादी हो ।उन्हें अपनी समस्या रखने तक के लिए मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जाता है। बुजुर्ग चेतराम ने कहा यह उनकी अंतिम लड़ाई है या तो उनकी मांगे मानी जाएगी या उनकी जान जाएगी। बुजुर्ग चेतराम ने कहा अगर भूख हड़ताल के दौरान उन्हें कुछ भी होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व प्रशासन की होगी।

जरूरी खबरें