Saturday 11th of April 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के चमनपुर बेडा बेडवाल में नजर आए मोर ग्रामीण आश्चर्य में।

लोहाघाट:185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि: एसडीएम

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर मरीजों को फलों का वितरण।

लोहाघाट:कलमठ निर्माण बना मुसीबत नाली में धसा डंपर लगा भीषण जाम सैकड़ों वाहन फंसे।

चंपावत:स्वाला डेंजर जोन में निर्माण कार्य के चलते 13 से 15 अप्रैल तक रात में वाहनों का संचालन रहेगा बंद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि: एसडीएम

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 11, 2026

185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि: एसडीएम

उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन कार्यों में बीएलओ (BLO) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को उनके कार्य के एवज में मानदेय की धनराशि जारी कर दी गई है।उन्होंने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत 81, बाराकोट क्षेत्र में 39 तथा पाटी क्षेत्र में 65 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां बीएलओ के रूप में कार्यरत रहीं, जिनका निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम योगदान है। इन सभी कार्यकर्तियों को ₹5000 प्रति कार्यकर्ता की दर से अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया गया है।इस प्रकार कुल 185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए ₹9,25,000 (नौ लाख पच्चीस हजार रुपये) की धनराशि निर्गत कर दी गई है। उक्त मानदेय भुगतान हेतु धनराशि संबंधित बैंक को प्रेषित कर दी गई है तथा बैंक खुलते ही कार्यकर्तियों के खातों में भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा।उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र कार्मिकों को समयबद्ध रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

जरूरी खबरें