Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपदा पीड़ितों का दुख बाट कर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 16, 2024
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपदा पीड़ितों का दुख बाट कर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरा दिन पीड़ितों के आंसू पोंछने में लगाया। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपदा प्रभावित गांव मटियानी पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे ने पीड़ितों को अपनी ओर से वस्त्र आदि वितरित किए। इस नेक कार्य में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली,प्रधान रमेश पांडे, जि0पं0 उपाध्यक्ष ललित कुंवर,हुकुम सिंह,भीम सिंह, पूरन सिंह, सूरज सिंह बीटीसी सदस्य कैलाश आदि ने हाथ बंटाया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को आपदा पीड़ितों के बीच उनका दुख बाटकर मना रहे हैं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है उन्होंने कहा जल्द ही आपदा प्रभावित गांव पुनर्स्थापित होंगे जिसके लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है वही गांव के नर सिंह, तेज सिंह आदि तमाम बुजुर्गों ने सीएम धामी को अपना आशीर्वाद देते हुए उन्हें चिरायु रहने की कामना की।

जरूरी खबरें