Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्वत करने की मांग भाजपा नेताओं व व्यापार संघ अध्यक्ष की एसपी से मुलाकात।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्वत करने की मांग भाजपा नेताओं व व्यापार संघ अध्यक्ष की एसपी से मुलाकात।

एक जनवरी को वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर होगी आम बैठक जिसके बाद लिया जाएगा निर्णय।लोहाघाट नगर में 18 दिसंबर से पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देश पर नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने व जनता को जाम के झाम से निजात दिलाने को लेकर प्रयोग के तौर पर मीना बाजार तिराहे से लेकर जयंती भवन तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का नगर के व्यापारियों , जनप्रतिनिधियों तथा सीमांत क्षेत्र के टैक्सी चालकों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। यहा तक की लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खशाल सिंह अधिकारी वनवे ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने की मांग को लेकर धरना तक दे चुके हैं तो पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा भी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को स्कूल समय में लागू करने को उचित बताया। आज मंगलवार को लोहाघाट की वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्वत करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा ,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगोली व लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने एसपी चंपावत अजय गणपति से मुलाकात की तथा नगर की वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्व की भांति स्कूल टाइम में लागू करने तथा सड़कों में खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने मांग की कहा लगातार वनवे व्यवस्था लागू होने से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में एसपी चंपावत अजय गणपति ने जनप्रतिनिधियों से कहा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रयोग के तौर पर लागू की गई है ।उन्होंने कहा व्यवस्था को लेकर जहा व्यापारी और जनप्रतिनिधि नाराज हैं तो वही आम जनता वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का स्वागत भी कर रही है ।एसपी चंपावत ने कहा है वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस के द्वारा लोगों के बीच जाकर सर्वे कराया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने कहा 01 जनवरी 2026 को नगर पालिका सभागार में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आम बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें नगर के बुद्धिजीवी वर्ग, आम नागरिक, जनप्रतिनिधि ,व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें सभी लोगों की राय के बाद वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। एसपी चंपावत ने कहा 01 जनवरी को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में यह आम बैठक रखी जाएगी जिसमें सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने नगर के बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर बैठक में प्रतिभाग कर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपनी बहुमूल्य राय देने की अपील की है।

जरूरी खबरें