Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राईकोट मे शादी विवाह में कॉकटेल पार्टी पर लगा प्रतिबंध। शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

राईकोट मे शादी विवाह में कॉकटेल पार्टी पर लगा प्रतिबंध। शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना।

धार्मिक आयोजनो में शराब पीकर आने वाले देव डांगरो व लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई।

गांव मे सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा जुआ। ना बिकेगी शराब
लोहाघाट की निकटवर्ती ग्राम सभा राईकोट मे ग्राम हित में ग्राम प्रधान सरोज कुवर व ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। ग्राम प्रधान सरोज कुवर की अध्यक्षता तथा गिरीश कुवर के संचालन तथा प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर के नेतृत्व में आज हुई बैठक में ग्राम हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर व गिरीश कुवर ने बताया। सामूहिक बैठक में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिनमें अब से गांव के मंदिरों या किसी भी पूजा पाठ के दौरान कोई भी देव डांगर या ग्रामीण शराब पीकर आता हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, शादी बारात ,नामकरण, जनेऊं, वार्षिक या अन्य कोई भी आयोजन गांव में हो तो घर को कोई भी ग्रामीण खाना लेकर नहीं जाएगा जिनको भी निमंत्रण होगा वह व्यक्ति आयोजन स्थल पर ही भोजन करेगा। शादी बारातों व अन्य आयोजनों में कॉकटेल पार्टी व ओपन बार नहीं लगाया जाएगा खुले स्थान में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पिएगा ।अन्यथा संबंधित पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। तथा जो भी परिवार सार्वजनिक बर्तनों को खाना बनाने हेतु आयोजनों में लेकर जाएंगे वह परिवार गांव के सार्वजनिक कोष में 1100 रुपए जमा करेंगे जमा हुई धनराशि से गांव के विकास के लिए कार्य किया जाएगा इसके अलावा गांव के अंदर कोई भी व्यक्ति जुआ नहीं खेलेगा पकड़े जाने पर प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा तथा गांव में अगर किसी भी परिवार में कोई कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो वहां भी कोई भी ग्रामीण जुआ नहीं खेलेगा तथा गांव मे कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा। कहा नियम न मानने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा इन नियमों का उद्देश्य गांव से बुराइयों को दूर करना तथा अन्य ग्राम सभाओ को जागरूक करना है। उन्होंने बताया इन नियमों पर सभी ग्रामीणों के द्वारा अपनी सहमति दी गई है तथा स्वागत किया है। वहीं बैठक के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान सरोज कुवर ने समस्त ग्रामीणों को धन्यवाद दिया है कहा शराब व जुआ सामाजिक कुरीतिया है। गांव में हुए इस निर्णय पर मातृशक्ति ने खुशी जाहिर की है। बैठक में अंकित सिंह कुवर ,क्षेत्र पंचायत उमा कुवर ,प्रकाश सिंह , नारायण सिंह ,जगदीश सिंह, मोहन सिंह ,पवन सिंह ,अमित सिंह ,उमेश सिंह ,भरत सिंह ,अंकित अमित करायत,रविंद्र सिंह ,बलवंत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र में इस जनहित के निर्णय के लिए राईकोट कुंवार ग्राम सभा की सराहना हो रही है।

जरूरी खबरें