Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट रेंजर ने कार्यवाही का आश्वासन देकर रीता गहतोड़ी को किया बंधन मुक्त।

टनकपुर:हाईटेक निगरानी और सुरक्षा दीवार से सुरक्षित होंगे टनकपुर के गांव

लोहाघाट : बादल बरसते ही पाटन-प्रेमनगर में छा रहा अंधेरा, चार दिनों से अघोषित कटौती से जनता बेहाल

सीएम धामी का कल चम्पावत दौरा: एमआरआई मशीन का लोकार्पण, गोल्ज्यू महोत्सव में होंगे शामिल

बाराकोट:आली बिसराड़ी में अंधड़ का कहर दो मकानो की उड़ी छत।परिजनों ने भाग कर बचाई जान

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : बादल बरसते ही पाटन-प्रेमनगर में छा रहा अंधेरा, चार दिनों से अघोषित कटौती से जनता बेहाल

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

लोहाघाट में बादल बरसते ही पाटन-प्रेमनगर में छा रहा अंधेरा, चार दिनों से अघोषित कटौती से जनता बेहाल

लोहाघाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का हाल इन दिनों बदहाल नजर आ रहा है, जहाँ बारिश की एक बूंद गिरते ही पाटन, प्रेमनगर, कनेड़ा और गलचौड़ा जैसे दर्जनों इलाके अंधेरे के आगोश में समा जाते हैं। पिछले चार दिनों से इन क्षेत्रों में यह समस्या एक सामान्य प्रक्रिया बन गई है कि जैसे ही मौसम करवट लेता है, वैसे ही विभाग द्वारा बिजली की कटौती कर दी जाती है। स्थानीय निवासियों ने नाम न बताने की शर्त पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हल्की सी फुहार शुरू होते ही सप्लाई बंद होना अब उनकी नियति बन गई है, जो केवल बारिश पूरी तरह थमने के बाद ही बहाल होती है।

लगातार हो रही इस अघोषित कटौती ने न केवल लोगों के दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि शाम के वक्त अंधेरा छाने से जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कामकाज तक सब कुछ इस लुका-छिपी के खेल की भेंट चढ़ रहा है। क्षेत्र की जनता में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि आखिर आधुनिक तकनीक के इस दौर में भी क्यों बारिश बिजली गुल होने का बहाना बन जाती है। ग्रामीणों ने अब ज़िला अधिकारी चम्पावत मनीष कुमार से काली कुमाऊँ पोर्टल के माध्यम से मांग की है कि जनहित की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग से स्पष्टीकरण लिया जाये और कारण पता किया जाये ऐसा किन कारणों से हो रहा है।

जरूरी खबरें