Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राज्य वित्त में अनियमितता का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

राज्य वित्त में अनियमितता का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रणाली में भी लगाए अनियमितता के आरोप।

31 दिसंबर से धरने की दी चेतावनी।लोहाघाट ब्लॉक के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने चतुर्थ राज्य वित्त, 15 वा राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त के वितरण तथा स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितता के आरोप लगाते हुए आज सोमवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व खंड विकास अधिकारी कविंद्र रावत को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने कहा ग्राम व क्षेत्र के विकास की हम पर जिम्मेदारी।इसलिए हमारे द्वारा पूर्व में क्षेत्र पंचायत बैठक एवं व्यक्तिगत रूप से ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी को क्षेत्र की विकास योजना हेतु प्रस्ताव दिए गए है। जिसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई और ना अभी तक कोई प्रतिक्रिया दी गई है। ना इन प्रस्ताव को राज्य एवं केंद्रीय वित्त की कार्य योजना में शामिल किया जा रहा है ।जो क्षेत्र के विकास हेतु आने वाली धनराशि के वितरण में घोर लापरवाही एवं अनियमितता को दर्शाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने आरोप लगाते हुए कहा खंड विकास अधिकारी से मिलने का समय तक नहीं दिया जा रहा है जो कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अवहेलना है। क्षेत्र पंचायत सदस्ययो ने आरोप लगाते हो कहा क्षेत्र पंचायत में स्वीकृत योजनाओं में भी खुली प्रतिस्पर्धा से निविदा आमंत्रित न करते हुए गुपचुप तरीके से टेंडर प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है जो कि जिम्मेदार पदों में बैठे लोगों के द्वारा की जा रही अनियमितता को दर्शाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा 30 दिसंबर तक अगर मामले में आवश्यक कदम नहीं उठाए जा गए तो 31 दिसंबर से क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिश्चितकालीन धरना विकासखंड कार्यालय लोहाघाट में शुरू कर देंगे।अगर उसके बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो क्षेत्र पंचायत सदस्य उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकिता, बोहरा रिचा महरा, बबीता , उमा कुवर , शोबन सिंह ,अंकित कुमार, नैन राम,जयंती गोस्वामी , नीमा धामी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यो के दस्तखत मौजूद रहे।

जरूरी खबरें