Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कांस्टेबल महरा की पहचान बता कर बैग ले जाने की अपील।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

.कांस्टेबल महरा की पहचान बता कर बैग ले जाने की अपील।लोहाघाट थाने के कर्मठ यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा को आज बुधवार दोपहर को लोहाघाट स्टेशन बाजार में एक ट्रैवलर बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। स्थानीय व्यापारियों ने कांस्टेबल हेम महरा को सूचना दी कि यह बैग काफी देर से पढ़ा हुआ है और इसे लेने इसका स्वामी नहीं आया। इसके बाद कांस्टेबल महरा ने बैग को सुरक्षित अपनी निगरानी में ले लिया। कांस्टेबल महारा ने संबंधित बैग के स्वामी से पहचान बताकर बैग को ले जाने की अपील की है।कांस्टेबल महरा ने कहा संबंधित बैग का स्वामी उनसे 7453049593 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया बैग का कलर आसमानी है। मालूम हो कांस्टेबल हेम महरा कई लोगों के गहने, रुपए तथा सामान को ढूंढ कर वापस कर चुके हैं। जिसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

जरूरी खबरें