Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राईकोट महर मे अराजक तत्वों ने लगाई आग 6 घास के लुटे जलकर हुए राख हजारों का नुकसान ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 24, 2025

राईकोट महर मे अराजक तत्वों ने लगाई आग 6 घास के लुटे जलकर हुए राख हजारों का नुकसान लोहाघाट के राईकोट महर में आज सोमवार सुबह 9:00 बजे के लगभग अराजक तत्वों ने घास के लूटो में आग लगा दी आग से ग्रामीण नरेश सिंह के 6 घास के लुटे जलकर राख हो गए हैं। जिस कारण ग्रामीण नरेश सिंह को 50 हजार रुपए के लगभग का नुकसान हो गया है। सूचना पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी ज्यादा नुकसान हो चुका था ।हालांकि फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने के काफी प्रयास किए गए । मां झूमाधुरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया घटना आज सोमवार सुबह की है जब कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने नरेश सिंह के घर से कुछ दूरी पर बनाए गए घास के लूटो मे आग लगा दी। जिससे उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हो गया है तथा उनके मवेशियों का चारा पूरी तरह नष्ट हो गया।उन्होंने कहा उनके द्वारा सूचना प्रशासन को दी जा रही है साथ ही उन्होंने अराजक तत्वों का पता लगाने की मांग भी की है।

जरूरी खबरें