Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:तीन घंटे के कठिन रेस्क्यू के बाद दुर्घटना में घायल को सुरक्षित निकाला बाहर लोहावती नदी में गिरा कैंटर वाहन चालक लापता एक गंभीर तीन घंटे तक ठंडे पानी के बीच फंसा रहा युवक  

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 1, 2025
तीन घंटे के कठिन रेस्क्यू के बाद दुर्घटना में घायल को सुरक्षित निकाला बाहर लोहावती नदी में गिरा कैंटर वाहन चालक लापता एक गंभीर तीन घंटे तक ठंडे पानी के बीच फंसा रहा युवक नववर्ष के पहले ही दिन लोहाघाट में एक बड़ी वाहन दुर्घटना हो गई है एक जनवरी को टनकपुर से लोहाघाट की ओर सीमेंट लेकर आ रहा कैंटर Uk o4cc7477 अक्कल धारे के पास अनियंत्रित होकर कर लोहावती नदी में जा गिरा दुर्घटना लगभग  रात 9:30 की है दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक अन्य व्यक्ति कैंटर में बुरी तरह फस गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही नरेश कनौजिया, सतीश खर्कवाल मौके पर पहुंचे उनके द्वारा पुलिस /प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी गई सूचना पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी , सीओ बंदना बर्मा,एसएसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस, फायर व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची   टीम के द्वारा कैंटर में बुरी तरह फंसे लोगों निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया सीमित संसाधनों के बीच रेस्क्यू टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना में घायल रायनगर चौड़ी निवासी सोनू राय (20) पुत्र भैरव दत्त राय को सुरक्षित बाहर निकाला सूचना पर सीएमओ चंपावत देवेश चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची सीएमओ चौहान ने बताया घायल की स्थिति ठीक है जिसे 108 में ही प्राथमिक उपचार देकर चंपावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया वही तहसीलदार जगदीश नेगी व सी ओ जीबी जोशी ने बताया दुर्घटना में गंभीर घायल को चंपावत भेज दिया गया है दूसरा वाहन चालक लीलाधर निवासी स्वाला लापता चल रहा है जिसकी तलाश जारी है वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही भैरव दत्त राय के नेतृत्व में राय नगर चौड़ी के ग्रामीण तथा स्थानीय युवा भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान में हाथ बटाया रेस्क्यू अभियान में एसएचओ अशोक कुमार,एसएसआई चेतन रावत, के साथ-साथ फायर, पुलिस, एसडीआरएफ कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही टीम के द्वारा कटर की मदद से कैंटर की बॉडी को काटकर किसी तरह घायल सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला वही सोनू के सुरक्षित बाहर निकलने पर सोनू के परिजनों , ग्रामीणों व रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली ग्रामीणों के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए रेस्क्यू टीम व प्रशासन को धन्यवाद दिया गया चालक की कैंटर के भीतर फंसे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है वहीं दुर्घटना के बाद रेस्क्यू अभियान में क्रेन की कमी काफी खली लोगों ने कहा इतने बड़े क्षेत्र में एक क्रेन तक उपलब्ध नहीं है अगर क्रेन उपलब्ध रहती तो घायल को जल्द बाहर निकाला जा सकता था लोगों ने दुर्घटना में घायल सोनू की हिम्मत की भी दाद दी जो तीन घंटे तक ठंडे पानी के बीच कैंटर के भीतर फसा रहा पर हिम्मत नहीं हारी रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी ,आरक्षी किशोर सिंह ,अमित मिश्रा, राम सिंह ,प्रमोद बोरा ,उपनल कर्मचारी गजेंद्र सिंह फायर टीम में प्रभारी फायर स्टेशन हंसदास,डीबीआर राजेश खर्कवाल, नीरज जोशी, लीडिंग फायरमैन कुंदन बसेड़ा, एफएम भरत सिंह, दिनेश चंद, उमेश चंद, एसआई हरीश प्रसाद,एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार , सतीश खर्कवाल, नरेश कनोजिया , जितेंद्र राय, टीका देव खर्कवाल, हर्षु पुनेरा सहित स्थानीय युवा शामिल रहे फिलहाल खबर लिखे जाने तक चालक की तलाश जारी थी

जरूरी खबरें