Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट;प्रशासन पहुंचा जरूरतमंदों के द्वार एसडीएम ने घर जाकर जरूरतमंदों को दिए कंबल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

प्रशासन पहुंचा जरूरतमंदों के द्वार एसडीएम ने घर जाकर जरूरतमंदों को दिए कंबल।लोहाघाट क्षेत्र में पढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन जरूरतमंदों की मदद को आगे आया है। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने लोहाघाट नगर की जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के घर जाकर उन्हें कंबलों का वितरण किया तथा उनका हाल-चाल जाना।जिसमें लोहाघाट के गोरखा नगर की रहने वाली रेवती देवी ( रेबू आमा ),पुष्पा देवी तथा बजरंगबली वार्ड में रहने वाली श्रीमती पार्वती देवी को उनके घर जाकर कंबल दिए तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी राहत राशि दिलाई जाएगी उन्होने कहा अन्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भी मदद की जाएगी। तीनों महिलाओं के द्वारा उनकी सुध लेने के लिए प्रशासन व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान तहसीलदार लोहाघाट मोइनुद्दीन तथा पेशकार ललित खोलिया आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें