Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में चल रहे उर्स के दूसरे दिन निकला चादरपोसी का जुलूस दूर-दूर से पहुंचे जायरीन ।

चंपावत:डीएम के निर्देश पर हरकत में परिवहन विभाग टैक्सी वाहनों में किराया सुची चस्पा न होने पर कटे चालान

लोहाघाट:परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त शांतिपूर्ण स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां हुयी पूर्ण

चंपावत:पीएम मोदी के 12 साल उपलब्धियां से भरे :सुरेश जोशी

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश पांच जवान शहीद

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त शांतिपूर्ण स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां हुयी पूर्ण

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 13, 2026

परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त शांतिपूर्ण स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां हुयी पूर्ण

एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायेजा

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही स्नातक स्तरीय अर्हता पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में परीक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तहसील चम्पावत में 04 तथा तहसील लोहाघाट में 06 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के सभी छह परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों एवं जैमर की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया है। साथ ही मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से तहसील लोहाघाट के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप से जांचकर सुनिश्चित कर लिया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी एवं ऑब्जर्वर सहित पुलिस अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें