Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सारा करेगी अक्कल धारे व ऐतिहासिक शिवजू नोले का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण।

लक्सर में मेडिकल अफसर पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

लोहाघाट:गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर गौ सेवकों ने राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

चंपावत:कोट अमोडी के सन्दर्का में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बाल बाल बचा हादसा पोल में करंट दौड़ने से लगी आग

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: मऊ बारात में गए युवक को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल। चंपावत जिला चिकित्सालय रैफ़र

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

बारात में गए युवक को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल। चंपावत जिला चिकित्सालय रैफ़र

आज रविवार को बारकोट ब्लॉक के सील गांव से एक बारात मऊ गई हुई थी। बारात जैसे ही दुल्हन के घर पहुंची तो तभी बारात में शामिल कुछ युवाओं के बीच झड़प होने लगे। तभी बारात में शामिल सील गांव के दिनेश सिंह पुत्र दीवान सिंह बीच बचाव में गए तो बारात में शामिल कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिस में दिनेश सिंह घायल हो गए उनके सर पर काफी चोट आई है। घायल दिनेश सिंह के पिता दीवान सिंह ने बताया बीच बचाव करने गए उनके बेटे पर सील गांव के ही बारात में शामिल कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया जब वह बीच बचाव में गए तो उन पर भी हमला किया गया जिसमें उन्हें भी हल्की चोटे लगी है। बताया किसी तरह अपने बेटे को उन्होंने हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने बताया वह लोग तत्काल बारात छोड़ अपने बेटे को लेकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए।

उन्होंने बताया जहां उपचार के बाद उनके बेटे को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहा पर उनका उपचार चल रहा है। दीवान सिंह ने बताया उनके द्वारा लोहाघाट थाने में घटना की लिखित सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा इन लोगों से उनके परिवार को जान का खतरा है। आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया उनके बेटे के सर पर आठ टांके आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक बहरीन मे कार्य करता है।

जरूरी खबरें